सीसीटीवी कैमरा सुरक्षा की द्रष्टि से एक बहुत महत्वपूर्ण उपकरण है, जहॉ
पर सीसीटीवी कैमरा लगा होता है वहॉ अपराध कम ही होते हैं और अगर होते भी
हैं तो आसानी से पकड में आ जाते हैं। लेकिन सीसीटीवी कैमरा लगवाना अभी भी
बहुत मॅहगा है। लेकिन अगर आपके पास एक पुराना एंड्रॉयड फोन है तो आप उसे
आसानी से सीसीटीवी कैमरे में बदल सकते हैं और कहीं भी अपने दूसरे मोबाइल और
टेबलेट पीसी पर उसका वीडियो देख सकते हैं। वह भी फ्री में, कैसे आईये
जानते हैं -
अपने एंड्रॉयड फोन को सीसीटीवी कैमरे की तरह इस्तेमाल करने के लिये आपको दो छोटी सी एंड्रॉयड एप्लीकेशन डाउनलोड करनी होंगीा
AtHome Camera - Home Security को अपने उस फोन में डाउनलोड कीजिये जिसमें आप सीसीटीवी का लाइव व्यू देखना चाहते है।
अब दूसरे फोन पर यानि जिसे आप सीसीटीवी कैमरा बनाना चाहते हैं उसमें AtHome Video Streamer- Monitor डाउनलोड कीजिये।
अब दूसरे यानि पुराने फोन में एप्लीकेशन
को रन कीजिये, आपको AtHome Video Streamer में क्यूआर कोड जरनेट करने का
अाप्शन दिखाई देगा, इस टैप कीजिये।
अब पहले फोन की AtHome Camera एप्लीकेशन
को रन कीजिये, यहॉ आपको क्यूआर कोड स्कैन कराने का आप्शन दिखाई देगा इस
पर टैप कीजिये अौर क्यूआर कोड को स्कैन कर लीजिये। आपका पुराना फोन अापके नये फोन से लिंक हो जायेगा।
अब आप इस पुराने फोन को कहीं भी रख दीजिये जिस जगह का वीडियो आप देखना चाहते हैं।
इस एप्लीकेशन में मोशन अलार्म, क्लाउड रिकॉर्डिंग जैसे कई फीचर हैं।
आप पैरेंटल कंट्रोल के लिये भी इस एप्लीकेशन का उपयोग कर सकते हैं।
I am a dedicated and hard-working person who believes in honesty and good working relation. Though I am new in this sector of job I have certain qualities which make me good at this./p>
0 Comments